घोटाले में फंसे बसपा के पूर्व विधायक का निधन,कुछ समय पहले ही हुए थे रिहा




bsp mla ram prasad jaiswal died
 यूपी में देवरिया के बरहज से बीएसपी से विधायक रहे राम प्रसाद जायसवाल का बीती रात दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।  पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जायसवाल को ह्रदय और किडनी सम्बन्धी दिक्कत होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार हो रहा था। बीती रात दो बजे उनका अस्पताल में निधन हो गया।
  राजनीतिक सफर




 राम प्रसाद जायसवाल ने अपनी राजनीतिक सफर बर्ष 2000 में कांग्रेस से शुरू की थी और बाद में उन्होंने बसपा पार्टी से 2007 में बरहज से विधायक चुने गये। बसपा शासन काल में वह ताकतवर विधायक माने जाते थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक समझ अपने पिता गोरख प्रसाद जायसवाल को देवरिया लोकसभा क्षेत्र से 2009 सांसद पद पर जीत दिलवाई थी। उस चुनाव में गोरख प्रसाद ने सपा के दिग्गज नेता रहे मोहन सिंह को पराजित किया था।
  एन आर एच एम घोटाले में थे आरोपी
 राम प्रसाद जायसवाल प्रदेश का चर्चित एन आर एच एम घोटाले में आरोपी थे तथा वह डासना जेल में महीनों तक बन्द रहे थे। अभी हाल ही में उनको हाई कोर्ट से जमानत मिली थी और वह अक्सर बीमार रहते थे।   राम प्रसाद का बेटा मुरली मनोहर जायसवाल इस बार बसपा से बरहज सीट से उम्मीदवार है।

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *