मछली तू तो सेहत के लिए हानिकारक है,मछली के लिए चली गोलियां





fish

बलिया – क्या आपने कभी सुना  है कि मछली भी किसी को गोली मारने की वजह हो सकती है | अगर आपने नहीं सुना  है तो आज हम आपको जो बताने जा रहे है उसकी कहानी ही मछली से शुरू होती है | मामला बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के आलेख टोला गांव का है | यहाँ   रविवार की दोपहर मछली मारने के विवाद को लेकर हथियारबंद तीन बदमाशों नें पिता-पुत्र पर गोली चला दी । जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दिन-दहाङे गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुनकर मौके खासी भीङ जुट गई। आस-पास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर पहुंची बैरिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




घटना के विषय में पुलिस को जानकारी देते हुए गांव निवासी प्रमोद सिंह(28) ने बताया कि वह अपने निजी पोखरे पर मछली पालन करते है, किन्तु गांव के ही कुछ दबंग अक्सर बंदूक की नोंक पर मछली मार रे जाते है। दोपहर में में पोखरे से मछली मारने के इरादे से हथियारबंद तीन बदमाश पोखरे पर पहुंचे और जब प्रमोद और उसके पिता रमेश सिंह  ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनपर राइफल से फायर कर  दिया। गंभीर रूप से घायल पिता- पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हम तो  यहीं कहेंगे मछली तू तो सेहत  के लिए हानिकारक है |

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *