क्यों सजी एक साथ दो चिता





man died in accident after coming from shivratri function

बलिया।भगवान भोलेनाथ की  जिसपर कृपा होती है उसे कुछ नहीं होता है  पर भगवान शिव को जलाभिषेक कराकर आ रहे लोगो के साथ जो कुछ हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था | जिसकी शादी होनी थी वह आज कफ़न में लेता था| लगता है भगवान शिव उनसे रूठ गए थे और एक साथ दो चिता सज गयी | महाशिवरात्रि को बिहार प्रांत के गुप्तेश्वर धाम में जलाभिषेक कर वापस लौट रहे नरही थाना क्षेत्र के पलियाखास निवासी हीरामन यादव एवं बैजनाथ साहनी की ट्रैक्टर पलट जाने से मौत हो गई।




उनका शव शनिवार की देर रात जैसे ही गांव पहुंचा कोहराम मच गया। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनो शवों का रात में ही पलियााखस गंगा तट पर दाह संस्कार कर दिया गया। हीरामन यादव को पुत्र रामअवतार एवं बैजनाथ साहनी को छोटे भाई बब्बन साहनी ने मुखाग्नि  दी। सड़क हादसे में मृत हीरामन के छोटे पुत्र की मई माह में शादी होने वाली थी। इनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। घटना की सूचना पर सपा पत्याशी संग्राम सिंह यादव ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया। फिर भी जिसके ऊपर सेहरा बंधना था अब वो कफ़न में लेता है तो परिवार वालों को कैसे कोई समझा पाएगा |

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *