राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में रामजन्मोत्सव की तैयारी





vhp ram mandir

अयोध्या- भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में राम मंदिर शामिल किये जाने के उपरांत अब विश्वहिन्दू परिषद ने भी विधानसभा चुनाव के ठीक बाद राम मंदिर आन्दोलन को धार देने की कवायद शुरू कर दी है। विहिप चुनाव समाप्त होने के एक पखवारे बाद से पूरे देश में राम मंदिर आन्दोलन को गर्माने का उपक्रम शुरू करेगी। इसकी पटकथा अयोध्या में चल रही विहिप अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक में लिखी गयी। बैठक मे 23जिलां के जिला तथा प्रान्त स्तरीय पदाधिकारियों ने विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री चम्पतराय तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह के मार्गदर्षन मे आठ चक्रीय योजना बैठक मे विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन पर मंथन किया ।

vhp ram mandir




बैठक को संबोधित करते हुये विहिप महामंत्री चम्पतराय ने कहा श्रीराम हमारी आस्था श्रद्धा और भक्ति के केन्द्र है उनकी स्तुति मात्र से समस्त जीवो का कल्याण संभव है। उन्होंने सभी को गले लगाया वह सामाजिक समरसता के अद्भुत उदाहरण हैं। बताया कि राष्ट्रीय बैठक मे निर्णय हुआ कि हिन्दू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा 28 मार्च से हनुमान जयंती 10 अप्रैल तक देष के 5 हजार स्थानों केरल से जम्मू कश्मीर तक व गुजरात से अरूणाचल प्रदेश तक श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान शोभायात्रायें श्रीराम चरित्र मानसपाठ तथा संत धर्माचार्यो का प्रवचन भी होगा।यह धार्मिक अनुष्ठान हिन्दू समाज को जहां आत्मबल से परिपूर्ण कर देगा वही समाज को सामाजिक समरस्ता के महाबंधन मे जोड़ देगा।
विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा संगठन को मजबूत करने के लिए हितचिंतक सम्मेलनों का सम्पूर्ण उत्तर प्रदेष मे जिला प्रखंड तथा महानगर स्तर पर आयोजन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश  मे एक हजार स्थानो पर श्रीराम महोत्सव तथा सिक्ख गुरू गोविंद सिंह जी  के 350 वी जयन्ती पर्व पर व्यापक कार्यक्रम कर के उन्हे स्मरण किया जायेगा। इस अवसर पर विहिप के केन्द्रीय मंत्री वसन्त रथ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक मे विहिप केन्द्रीय प्रबन्ध समिति के सदस्य पुरूषोत्तम नारायण सिंह, प्रान्त कार्यवाह डॉ अनिल मिश्र, अवध प्रान्त के संगठन मंत्री भोलेन्द्र, प्रान्तीय मंत्री रामगोपाल त्रिपाठी, चौरासी कोषी परिक्रमा क्षेत्र प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, बजरंग दल प्रान्त संयोजक राकेष वर्मा, दुर्गावाहिनी संयोजिका मुद्रा सिंह, साकेत महानगर अध्यक्ष रामलाल जायसवाल, विभाग संयोजक महेष तिवारी, संयोजक अंकुर धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।

Report- Nitin Mishra

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *