पति ने दहेज़ के लिए पत्नी को जिन्दा जलाया !
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के इसारीसलेमपुर गांव में मायके वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया है। खेजुरी थाना क्षेत्र के छोटी विषहर निवासी विवाहिता के पिता अनुज कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिषेक प्रताप सिंह, श्वसुर सुरेंद्र सिंह व सास गीता सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। तहरीर के अनुसार अन्नू (20) की शादी नगरा थाना क्षेत्र के इसारी सलेमपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक प्रताप सिंह के साथ मई 2014 मे हुई थी।
पिता ने अपनी क्षमता के मुताबिक उपहार भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा अन्नू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। तीन फरवरी को आरोपियों ने अन्नू को जला दिया। गंभीरावस्था में उसे मऊ के एक चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने आजमगढ़ रेफर कर दिए। इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात अन्नू की मौत हो गयी। अब यह तो जाँच के बाद ही पता लगेगा कि जो आरोप लगाए गए है वो कितने सच है|
Report- Radheyshyam Pathak