अरे यह क्या! बंदर ने महिला को मार डाला




monkey killed women in ballia

 

आपने बंदरो के काटे जाने के के तो बहुत मामले सुने होंगे पर कभी बन्दर की वजह से किसी की मौत हो जाए| जी हाँ  हम बताते है कहाँ और कैसे हुआ ये हादसा | बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव गांव में मंगलवार को एक महिला की जान बंदर की वजह से चली गयी | इस घटना से महिला के घर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल है। सरियांव गांव में मंगलवार की सुबह शान्ति देवी (65) पत्नी रघुनाथ उर्फ छटंकी ठाकुर छत पर किसी काम से गयी थी। इसी बीच, दौड़ता हुआ बंदर आया। उससे बचने के लिए शांति देवी जैसे ही हटने का प्रयास की, बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे शांति सिर के बल छत से नीचे गिर गयी।




इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। आनन-फानन में शांति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शांति की सांस टूट गयी। कहते है जान का कोई भरोसा नहीं होता है कब और कैसे चली जाए शायद ऐसा ही कुछ हुआ शान्ति देवी के साथ हुआ और उनकी जान चली गयी |
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *