क्यों रो पड़ी केतकी सिंह !
बलिया। भाजपा से टिकट न मिलने से बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी भाजपानेत्री केतकी सिंह बात करते करते रो पड़ी रोने वजह भी बताते है क्या है | भाजपा छोड़कर निर्दल चुनाव लड़ने के बाद भी वह भारतीय जनता पार्टी से निकाली नहीं गयी थी लेकिन बुधवार को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे की मौजूदगी में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए इसकी पुष्टि की केतकी सिंह को भाजपा ने बाहर कर दिया गया है|
इस बारे में जब केतकी सिंह से बात की गयी तो उन्होंने इसकी अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन बोली, विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ होगा। यदि ऐसा हुआ है तो पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकताओं को ठेस पहुंचेगा। बोली, मैं भाजपा के लिए हमेशा खड़ी रही। फिर भी भाजपा ने ऐसा किया है तो विश्वास से परे है। इतना कहते-कहते केतकी सिंह एकाएक रो पड़ी। सिसकते हुए बोली, इसका जबाब बांसडीह विधान सभा की जनता देगी। अब यह तो जनता ही बताएगी कि वह किसको अपना वोट देकर जीत दिलाएगी |
Report- Radheyshyam Pathak





















