
बलिया। उत्तर प्रदेश के कई जिले पूरी तरह भगवा रंग में रंग गए | वहां की सारी सीटे भाजपा की झोली में आ गयी | यूपी की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है| बलिया ने भी सातविधान सभा में पांच पर भगवा ध्वज फहरा दिया है लेकिन दो ऐसे प्रत्याशी है जिन्होंने बलिया को पूरी तरह भगवा रंग में रंगने नहीं दिया और बलिया के भगवा रंग में हरा और नीला रंग भी लगा दिया | पर भाजपा अगर भाजपा केतकी सिंह को टिकट देती तो बांसडीह की सीट भी भाजपा की झोली में होती | बलिया के जिन दो नेताओं ने बलिया को पूरी तरह भगवा रंग में रंगने से रोका उनमे सपा और बसपा के एक -एक विधायक शामिल है | सपा से बांसडीह विधान सभा से चुनाव लड़ रहे रामगोविन्द चौधरी और बसपा से रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उमाशंकर सिंह ने बलिया को पूरी तरह भगवामय नही होने दिया |
यह है बलिया चुनाव का पूरा हाल
बलिया नगर सीट
बलिया नगर सीट से भाजपा के आनंद स्वरूप शुक्ल ने बाजी मार ली और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता को 40011 वोटों से हरा दिया | आनंद स्वरूप शुक्ल को 92989 वोट मिले थे तो वहीं सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता को 52878 वोट मिले | वही पिछली सपा से चुनाव जीतने वाले नारद राय इस बार बसपा में शामिल हो गए थे और बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था पर नारद राय को 31515 वोट ही मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे |
बांसडीह सीट
बांसडीह विधान सभा से सपा प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी ने अपनी सीट बचाते हुए जीत दर्ज की | रामगोविंद को 51201 वोट मिले | रामगोविंद को निर्दल प्रत्याशी केतकी सिंह के कांटे की टक्कर दी जिसकी वजह से यह केवल 1687 वोटों से ही जीत संके| केतकी सिंह को 49514 वोट मिले | यहां से भाजपा-भासपा गठबंधन प्रत्याशी अरविन्द राजभर को 40234 वोट मिले जबकि बसपा प्रत्याशी शिवशंकर चौहान को 38745 वोट मिले |
फेफना सीट
फेफना विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी ने अपना सीट को फिर से अपने नाम कर लिया | उपेन्द्र तिवारी ने 70588 वोट मिले | उपेन्द्र तिवारी ने बसपा प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी को हरा कर 17897 वोटों से विजय प्राप्त की | सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह 50016 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर रहे |
रसड़ा सीट
रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह जनता ने एक बार फिर से मौका दिया और उनको फिर से विधायक बनाया है | यहां से 92272 वोट पाकर उमाशंकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रामइकबाल सिंह को 33887 वोटो से हराकर अपनी कुर्सी को अपने पास ही रखा है। यहां पर तीसरे नम्बर पर सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय रहे जिनको 37006 वोट मिले |
बैरिया सीट
बैरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह को 64868 वोट मिले | सुरेन्द्र सिंह ने सपा प्रत्याशी जयप्रकाश अंचल को 17077 वोटों से हराया | जबकि 27974 वोटों से बसपा प्रत्याशी जवाहर वर्मा तीसरे नंबर पर रहे |
यह भी पढ़िए बैरिया से भाजपा के सुरेन्द्र सिंह हुए विजयी
बेल्थरा रोड
बेल्थरा रोड सीट से भाजपा प्रत्याशी धनंजय कन्नौजिया ने सपा प्रत्याशी गोरख पासवान को 18319 वोटों से हार का सामना कराया | धनंजय को 77504 वोट तथा गोरख पासवान को 59185 वोट मिले | वही पूर्व मंत्री व बसपा प्रत्याशी घूरा राम को 47297 वोट मिले |
सिकन्दरपुर सीट
सिकन्दरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने सपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी को 23548 वोटों से मात दी | यहां से संजय यादव को 69536, जियाउद्दीन रिजवी को 45988 और बसपा के राजनारायण यादव को 34968 वोट मिला |
Report- Radheyshyam Pathak
और भी ख़बरें
बलिया का चुनावी रण, जानिए किस विधानसभा से कौन मार रहा है बाजी
केतकी सिंह का हाल-ए-दर्द
विधायक जी हम भी पुलिस है आपकी क्यों सुने !
खूब लड़ी मर्दानी, हार कर भी जीता सबका दिल केतकी सिंह स्पेशल
बलिया का चुनाव ख़त्म ,हार का बदला शुरू
बलिया में हुआ ऐसा जब ट्रेन से टकराई कार
रामगोविन्द चौधरी ने जीत के साथ रचा बड़ा इतिहास
योगी के विधायक का विवादित बयान ,तोडवा दूंगा हाथ पैर जिसने गाय को माता नहीं माना
दस हजार में नहीं मिलेगा इससे अच्छा फोन, देखिये फिर बताइये
चोरी करते पकडे गए चोर को पेड़ से बांधकर पिटाई, देखे वीडियो
यूपी की बदतर कानून व्यस्था, बलिया में दलित की हत्या
देवर ने भाभी पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
बलिया निकाय चुनाव की तैयारियों का पूरा हाल
हवस के हैवानो का शिकार बन गई नंदा , मासूम हुए अनाथ
जानिए यह वर्दीधारी दरोगा क्यों गयी जेल
आ गए नोटबंदी के बाद जमा पैसों के आकड़ें, इतने लाख करोड़ रुपये हुए जमा
एमएलसी चुनाव: सपा ने YM फार्मूले पर जताया विश्वास
पांच मौतों से दहला बलिया,गमछा बना मौत की वजह
सामने आया बलिया में मिले शव का राज
होली का त्योहार बलिया के युवक के लिए बनी मौत की होली