बलिया में हुई किशोरी से छेड़छाड़ ,आरोपी हुआ गिरफ्तार
बलिया। आज के समय में किसपर भरोसा किया जाये यह बहुत बड़ी बात हो गयी हैं | ताजा मामला बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र का हैं यहाँ एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को अपने घर बुलाकर एक व्यक्ति ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी सत्यप्रकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि किशोरी घर पर अपनी दादी के साथ थी तभी पड़ोस की रहने वाली महिला ने कुछ काम बता कर अपने घर ले गयी | शायद महिला को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके पति की नियत किशोरी को देखकर बिगड़ जाएगी |महिला के पति की नियत ख़राब हो गयी और उसने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी | महिला के पति ने किशोरी के मुंह को कपडें से बांध दिया और शुरू कर दी छेड़खानी | तभी अचानक उसकी पत्नी आ गई। किशोरी ने जब उसकी शिकायत आरोपी की पत्नी से की तो उसने कहा कि जाने दो, जो हो गया अब इसके बारे में किसी से मत बताना और जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने घर आकर यह पूरी घटना अपनी दादी को बतायी | यह घटना जब घटी तब किशोरी के माता पिता दावा लेने के लिए बाहर गए हुए थे। क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुँच कर पीड़िता से पूछताछ की हैं साथ ही उचित कार्यवाही का भरोसा भी दिया हैं |
Report- Radheyshyam Pathak