बलिया का चुनावी रण, जानिए किस विधानसभा से कौन मार रहा है बाजी





party symbol

वीरों की धरती बलिया जिसके बारे में कुछ कहने की जरुरत ही नहीं है | हर कोई बलिया के बारे में भलीभांति जानता है चाहे बलिया की वीरता की गाथा हो या बलिया का बाटी चोखा | बलिया में विधानसभा की सात सीटे है | बेल्थरा रोड , रसरा , फेफना ,सिकंदरपुर , बलिया नगर , बांसडीह और बैरिया | यह सात सीटें है जिनके लिए यहाँ पर चुनाव हुए थे और इन्ही सीटों के चुनावी नतीजे हर कोई जानना चाहता है |

2012 के चुनाव में कौन कहाँ से जीता था

2012 में 5 सीटें सपा के खाते में गयी थी और 1-1 सीट भाजपा और बसपा के खाते में आयी थी |

बेल्थरा रोड-  गोरश पासवान  समाजवादी पार्टी

रसड़ा- उमा शंकर सिंह  बहुजन समाज पार्टी

फेफना- उपेन्द्र तिवारी  भारतीय जनता पार्टी

सिकंदरपुर- जैउद्दीन रिज़वी  समाजवादी पार्टी

बलिया नगर- नारद राय  समाजवादी पार्टी 

बांसडीह- राम गोविन्द चौधरी  समाजवादी पार्टी 

बैरिया- जय प्रकाश अंचल  समाजवादी पार्टी 





इस बार कहाँ से है किसके जितने की संभावना

बेल्थरा रोड सीट से इस बार मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के घोरा राम और भारतीय जनता पार्टी के धनंजय कन्नौजिया के बीच माना जा रहा है | रसरा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उमा शंकर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राम इकबाल सिंह के बीच माना जा रहा है | फेफना  सीट से भारतीय जनता पार्टी के उपेन्द्र तिवारी और समाजवादी पार्टी के संग्राम सिंह के बीच माना जा रहा है | सिकंदरपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी के राजनारायण और भारतीय जनता पार्टी के संजय यादव के बीच टक्कर है | बलिया नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के आन्नद और समाजवादी पार्टी के लक्ष्मण के बीच टक्कर मानी जा रही है |




बांसडीह सीट से केतकी सिंह को भाजपा से  टिकट ना मिलने की वजह से यहाँ से किसी का सही अनुमान नहीं लग पा रहा है लेकिन यहाँ से  भाजपा के प्रत्याशी और केतकी सिंह के बीच मुकाबला है हालाँकि यहाँ से इनके अलावा कोई और भी बाजी मार सकता है | बैरिया सीट में यादव वोट बैंक काफी मायने रखता है लिहाजा यादव वोट बैंक एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है | यहाँ से समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश अंचल और भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र के बीच मुकाबला है |

Report- Radheyshyam Pathak

 

 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *