जेल में होंगे आजम खां के गुंडे- केशव प्रसाद मौर्य




keshav prasad maurya attack on azam khan ballia
 बलिया। उत्तर प्रदेश के  भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज़म खान पर जमकर निशाना साधा और ऐसा हमला किया जो शायद ही किसी ने किया होगा | बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल तालिबपुर के मैदान पर रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने आया हूं। आप लोगों से कर्ज मांगने आया हूं। जो समय के साथ ब्याज सहित वापस करूंगा। भाजपा सरकार बनते ही आजम खां के गुंडे जेल में होंगे। अन्नदाता किसान परेशान होगा तो देश भूखा मर जाएगा। इसलिए सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।




अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचारो की जांच कराएंगे। प्रतिभाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही गरीबों के लिए योजनाओं का अंबार लग गया। लेकिन अखिलेश सरकार ने गरीबों का हक छीन लिया। हम सरकार बनते ही गरीब कार्ड बनाएंगे। इसी क्रम में श्री मौर्य ने इशारों इशारों में बोले की यहां हमारे परिवार के काफी संख्या में लोग हैं। उनसे अनुरोध करुंगा यहां मेरा सम्मान डूबने मत देना। मैं भी प्रदेश में आपका सिर झुकने नहीं दूंगा। श्री मौर्य ने प्रदेश की सपा सरकार और बहुजन समाज पार्टी को खूब आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर सांसद भरत सिंह, बिहार भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, मुंशीलाल गौतम, मुक्तेश्वर सिंह, जयप्रकाश नारायण सिंह आदि दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी। अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *