बलिया में किशोरी से दुष्कर्म कर प्रयास, मामला दर्ज
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट व 3 (2) 5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग कर लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वादी की 16 वर्षीय लड़की को नगपुरा निवासी चन्दन पुत्र रामआसरे सिंह ने दुराचार करने का प्रयास किया।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। वहीं, बासड़ीह पुलिस ने गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी धनु राजभर पुत्र रमांशकर राजभर के खिलाफ न सिर्फ धारा 457, 354बी भादवि का अभियोग पंजीत किया, बल्कि गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भी कर दिया। इस पर घर में घुसकर वादिनी के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Report- Radheyshyam Pathak





















