मनोज तिवारी का बड़ा बयान अपने ही देश में रिफ्यूजी की तरह रहना पड़ेगा




manoj tiwari

बलिया-  भाजपा के स्टार प्रचारक और सांसद मनोज तिवारी ने बलिया में सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दे डाला | मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा| देश में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार व अव्यवस्था का बोलबाला समाप्त किया जाएगा| अपराधी जेल  में चले जायेंगे | विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे जायेंगे | यह बयान भोजपुरी फिल्मों के नायक व गायक दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के है, जो बृहस्पतिवार को पीएन इंटर कॉलेज दूबेछपरा के मैदान में भाजपा के चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे|




तिवारी ने भोजपुरी में भाषण देने के साथ साथ भोजपुरी के कई लोकप्रिय भजनों का मुखड़ा सुनाते हुए  जिताने का आग्रह किया|  इसके बाद मनोज तिवारी ने वह बड़ा बयान दे डाला जो शायद ही किसी ने दिया होगा | तिवारी ने कहाँ  कि अगर आप इस बार चूक गए तो अपने ही देश में शरणार्थी जैसा रहना पड़ेगा| उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता संत सतपाल जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि अगर काम बोलता होता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते| समाजवादी पार्टी भी उसी थैली के चट्टे बट्टे है| भाजपा के अन्य नेताओं ने  लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास व अमन शांति के लिए भाजपा को मतदान करने का आग्रह किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभ नारायण पांडेय व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया|
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *