बलिया का युवक शादी का झांसा देकर करता रहा युवती से रेप
बलिया। कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज होता हैं पर वही प्यार अगर अपने वादों से मुकर जाये तो प्यार नाजायज हो जाता है क्या ! अक्सर लड़कियां प्यार में पड़ कर अपनी सारी मर्यादाएं भूलकर अपने प्रेमी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना लेती | जो कि उनको शादी के पहले नहीं करना चाहिए | पर लड़कियां प्यार में इतना डूब चुकी होती हैं या अपने प्रेमी के किसी बहकावें में आकर अक्सर ऐसा कदम उठा लेती हैं | आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी ” बड़े धोखे हैं प्यार की राहों में जरा संभल के चलियेगा” | यह कहावत नेहा ( बदला हुआ नाम ) पर एक दम सही बैठती हैं | नेहा को क्या पता था जो प्रेमी उससे शादी की बात करके शारीरिक सम्बन्ध बना रहा हैं वह उसे धोखा दे देगा |
दुबहड़ पुलिस ने उदयपुरा निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र गौतम कुमार को गिरफ्तार किया हैं | दीपक पर आरोप हैं कि उसने नेहा के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक सेक्स करता रहा और जब नेहा ने उसपर शादी का दवाव बनाया तो वह मुकर गया | पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। ऐसी घटनाएँ उन लड़कियों के लिए एक सीख हैं जो प्यार में पड़कर शादी से पहले ही शारीरिक सम्बन्ध बना लेती हैं और फिर धोखे का शिकार होती हैं |
Report- Radheyshyam Pathak