महेश शर्मा ने बस्ती के विकास के लिए मांगे वोट





mahesh sharma request vote for development of basti

कप्तानगंज विधान सभा में  बीजेपी से घोषित प्रत्याशी चंद्र प्रकाश शुक्ल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिये केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा भीड़ को देखकर गदगद दिखे।  केंद्रीय मंत्री ने कहा की आपको एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जो आम आदमी के लिए जीता है गरीब के लिए किसान  के लिए नौजवान के लिए माताओ बहनो के सम्मान के लिए जीता है। हमने  जन धन योजना, सुकन्या योजना ,उज्जवला बिमा योजना  सहित तमाम योजनाए दी है। केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने  कहा प्रधानमंत्री आपका संसद मंत्री आपका  विधायक आपका और मुख्यमंत्री भी आपका होगा तो दिल्ली भी बढ़ेगी उत्तर प्रदेश भी बढेगा बस्ती भी आगे बढ़ेगी और कप्तानगंज भी आगे बढेगा।




राम मंदिर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा की राम मंदिर के विषय में हमारी सरकार और पार्टी सब का एक ही विषय है राम हमारे करोडो लोगो के आस्था का केंद्र है। राजनितिक का केंद्र नहीं है। हम राम मुद्दे को राजनितिक विषय नहीं बनाना चाहते है आस्था का विषय बनाना चाहते है आस्था में परिवर्तन नहीं हो होता राजनितिक मुद्दों में परिवर्तन हो सकता है। हम चाहते है देश चाहता है करोडो लोग चाहते है देश के अंदर एक भव्य राम मंदिर बने और उसका स्थान अयोध्या के सिवा कोई नही हो सकता। मैं समझता हूँ लेकिन संवैधनिक ढांचे के अंदर हम राम मंदिर बनान चाहते है।

Report- Rakesh Giri

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *