बस्ती में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना





poling party goes for basti election

 बस्ती – पांचवे चरण के मतदान कराने के लिए   बस्ती से पोलिंग पार्टिया रवाना हों चुकी  है। जिला प्रशासन ने जिले की पांच विधान सभाओं में निष्पक्ष चुनाव के लिये सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 1956 स्थलों के लिए पार्टिया रवाना हों चूकी है। जिसमें 178 संवेदनशील बूथों को चिन्हित किया गया। 27 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। जिले में तीन जोनल 16 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 70 कंपनी सैनिक बल तैनात किये गए है। बस्ती सदर, कप्तानगंज, हर्रैया, रुधौली और महादेवा विधान सभा में कुल मतदाता 1810136 है। जिसमें पुरुष 980254 व 829740 महिला तथा 142 अन्य मतदाता है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।




जिले की अगर महत्वपूर्ण सीटों की बात करे तो सबसे महत्वपूर्ण हरैया है जहाँ पिछली सरकार में मंत्री रहे समाजवादी पार्टी से राज किशोर सिंह मैदान में है। जहां बसपा के उम्मीदवार विपिन शुक्ल व भाजपा के प्रत्याशी अजय सिंह से भी मैदान में है।

जिले की दूसरी महत्वपूर्ण सीट कप्तानगंज है जहाँ से पिछले 5 बार से विधायक रह चुके राम प्रसाद चौधरी मैदान में है। इनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी राना कृष्ण किंकर सिंह से है। जो कि 2 बार निर्दल विधायक रह चुके है।

जिले की तीसरी महत्वपूर्ण सीट महादेवा विधानसभा है। जिसका अपना अलग स्थान है यहाँ से जीता विधायक प्रदेश में अपनी सरकार बनाता है। यहाँ मुख्य मुकाबला सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे राम करन आर्य व भाजपा के उम्मीदवार रविसोनकर एवम बसपा से विधायक रहे दुधराम में है।

Report- Rakesh Giri

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *