जनादेश पर खरा उतरेगी भाजपा-रमाकांत पाण्डेय




ramakant pandey basti

बस्ती। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के गठन से प्रसन्नता का वातावरण है। भाजपा नेता दयाशंकर पटवा और रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि 14 वर्ष की लम्बी प्रतीक्षा के बाद प्रदेश की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है पार्टी उसे पूरा करेगी।  कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसे कुशल हाथों में उत्तर प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है। डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में निश्चित रूप से भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को पूरा करेगी। नेताद्वय ने कहा कि प्रदेश को एक संतुलित मंत्रिमण्डल मिला है जिसमें सभी वर्गो का समावेश है।




यह मंत्रिमण्डल विकास के कीर्तिमान बनाते हुये 2019 के लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश का दोहराव करने में सार्थक सिद्ध होगा। भाजपा सरकार के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में दीन दयाल मिश्र, बब्लू चौबे, रामजीत वर्मा, पवन वर्मा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, अली मोहम्मद, देवेन्द्र तिवारी, छोटेलाल गुप्ता, सुभाष पाल, देवेन्द्र यादव, कृपाशंकर पटवा, भगवान मिश्र, डा. भगौती यादव, शेषराम वर्मा,  अशोक शुक्ल प्रधान, बुद्धिराम वर्मा, मनोज सिंह, सूर्यनरायन तिवारी, शशिकान्त पाण्डेय के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल है।

Report- Rakesh Giri 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *