पत्नी का ऐसा प्यार, पति संग छोड़ गयी दुनिया





love image

बलिया- भले ही आज समाज में प्यार ,मोहब्बत और रिश्ते की नीवं खोखली हो गयी हो , रिश्तों के मायने बदल गए हो और सारे रिश्ते मतलब के हो गए हो | आपने रिश्तों में बेवफाई ,धोखा ,फरेब की तो हजारों कहानियां सुनी होंगी पर आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं इसमें एक पत्नी ने अपने पति के लिए अपनी जान की भी फ़िक्र नहीं की और पति संग खुद भी मौत को गले लगा लिया | कहते है शादी  सात जन्मों का रिश्ता होता है | लोग साथ जीने और साथ मरने की कसमे भी खाते है पर शायद ही कोई निभाता है | पर आज यह खबर पढने के बाद आप कहेंगे की आखिर प्यार आज भी जिंदा है| हम बात कर रहे  है उत्तर प्रदेश के बलिया की  यहाँ के एक छोटे से गाँव  मेघामठ  की |




सुबह का समय था और रामकिशुन स्नान कर के अपने कपड़ो को सुखानें के लिए डाल रहे था  लेकिन जिस पर वह कपडे को सुखानें के लिए डाल रहे था उसपर कही से करंट आ गया | करंट ने राधाकिशुन को अपने चपेट में ले लिया और वह तड़पने लगा | यह देख वहां मौजूद उसकी पत्नी मंजू ने एक छड के लिए भी यह नहीं सोचा कि जिस तरह उनके पति करंट से तड़प रहा हैं वही करंट उनको भी अपनी चपेट में ले सकता हैं | मंजू जैसे ही अपने पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी करंट ने उसे  भी अपने चपेट में ले लिया | यह सब होता देख उनकी बहू संध्या ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया और खुद भी बचाने की कोशिश की| पर वह  कामयाब ना हो सकी और करंट ने उसे दूर फेक दिया | जब तक बाकी लोग वहां पहुचें तब तक बहुत देर हो चुकी थी | राधाकिशुन और मंजू दुनिया को छोड़ कर जा चुके थे | घायल संध्या को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया | इसे एक पत्नी का प्यार ही कहेंगे जिसने अपनी जान की फ़िक्र किये बिना पति को बचाने के किये खुद कूद पड़ी और अपनी जान गवां बैठी | यह घटना उन लोगों के लिए एक सबक  है जो रिश्तों को भूल चुके है और रिश्तो को एक मज़बूरी मानते है|

Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *