बस्ती के बूचड़खानें पर लगा ताला
योगी सरकार आने के बाद से ही प्रदेश के बूचड़खानों पर ताला लटकना शुरू हो गया हैं| बस्ती के गड़गोडिया मे चल रहे अवैध बूचड़ खाने को आज प्रशासन ने बन्द करा दिया |आज यहां यह जानकारी देते हुए सरकारी सूत्रो ने बताया है कि नगर पालिका क्षेत्र के गड़गोडिया मोहल्ले मे बूचड़ खाना सचांलन का लाइसेंस नगर पालिका द्धारा दिया गया था लेकिन 3 वर्षो से लाइसेंस का नवीनीकरण नही किया गया है। अवैध रूप से चल रहे इस बूचड़खाने को प्रशासन ने बन्द करा दिया है।
इस संबंध मे नगर पालिका के अधिशाषाी अधिकारी डाक्टर आर0पी0 श्रीवास्तव ने बताया है कि अवैध रूप से बूचड़ खाना चलाने की अनुमति नही दी जा सकती है। बूचड़ खाना बन्द करा दिया गया है। सरकार बदलते ही यह फैसला स्थानीय जिम्मेदारो पर सवाल खड़ा करता है आखिर तीन सालों से बिना नवीनीकरण के कैसे बूचड़ खाना चल रहा था | जाहिर सी बात हैं कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में अवैध बूचड़खानों को बंद करने की घोषणा की थी जिसका अब असर दिखने लगा है|
Report- Rakesh Giri