भाजपा प्रत्याशी को लेकर अयोध्या में विरोध

bjp worker ayodhya protesst against bjp candidate
 भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटवारे पर वहीं से सवाल खड़े हो गए हैं जहां से उसका उदय हुआ था भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया तो विरोध के स्वर मुखर हो गए लिहाजा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ताला बंद कर कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जता दिया..
 अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता के सिंहासन तक पहुंच गई थी| तब से लेकर भारतीय जनता पार्टी अयोध्या विधानसभा सीट से लगातार जीतती रही लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को समाजवादी पार्टी के हाथों यह सीट गंवानी पड़ी लेकिन संसदीय चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर कुछ हद तक हिसाब बराबर कर लिया था | इस बार भाजपा ने अयोध्या विधानसभा से वेद प्रकाश गुप्ता को टिकट दिया है | जो इसके पहले समाजवादी पार्टी और फिर बहुजन समाज पार्टी से इसी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं| इसीलिए पार्टी कार्यकर्ता नाराज है कि इतनी प्रतिष्ठित सीट से बाहरी आदमी को टिकट क्यों दिया गया लिहाजा उन्होंने फैजाबाद पार्टी कार्यालय पर ताला बंद कर शीर्ष नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को लेकर नाराज है|
भारतीय जनता पार्टी हमेशा अयोध्या के साधु संतों से आशीर्वाद लेने की बात करती रही है और साधु संत हमेशा भाजपा के साथ खड़े भी रहे हैं लेकिन इस बार अयोध्या विधानसभा से घोषित प्रत्याशी को लेकर उन्होंने भी विरोध का ध्वज उठा लिया है चुनाव के ठीक पहले अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण सीट पर यह नाराजगी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है।
अयोध्या हनुमानगढ़ी से जुड़े राजू दास कहते हैं कि इस बार हम लोगों ने सोचा था की बड़े अंतर से अयोध्या विधानसभा सीट फिर से जीतनी  है| जो पिछली बार किन्हीं कारणों से हमने गवा दी थी लेकिन जिस तरह बाहरी प्रत्याशी को इतनी महत्वपूर्ण सीट पर टिकट दे दिया गया है | उससे हम सब निराश हैं तो वही कई अन्य कार्यकर्ता कहते हैं कि हमने पार्टी कार्यालय  पर ताला इसलिए बंद किया है| जिससे पार्टी हाईकमान को यह संदेश जाए की अयोध्या विधानसभा से उन्होंने सही प्रत्याशी का चयन नहीं किया है|

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *