चुनाव में राष्ट्रवादी ताकतों की विजय के लिए हुआ अनुष्ठान





peoples do ritual for election victory of nationalist forces

अयोध्या। भगवान शनि की प्रसन्नता एवं अनुकूलता के लिए शनिधाम में विगत 3 फरवरी से शुरू हुये अनुष्ठान के क्रम में 11 फरवरी शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी ताकतों की विजय की कामना के साथ हवन, यज्ञ, जप का आयोजन किया गया। शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे मंदिर में  विराजमान भगवान शनि का पंडित कृपाशंकर अवस्थी व शुभम मिश्र द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य पूजन किया गया तदुपरांत हवन सम्पन्न हुआ। पांच शनि उपासक पंडितों ने शनि के बीज मंत्र का जाप किया।




शनिधाम पीठाधीश्वर अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तांत्रिक एवं ज्योतिषाचार्य स्वामी हरिदयाल मिश्र ने बताया कि आसन्न विधानसभा चुनाव में सात्त्विक शक्तियां जनता का उचित प्रतिनिधित्व करें तथा राष्ट्रवादी ताकतों को विजय मिश्र मिले इस हेतु यह अनुष्ठान किया गया है। चूंकि शनि जन, समूह के देवता हैं इसलिए नेताओं के लिए शनि की प्रसन्नता एवं अनुकूलता आवश्यक है। श्री मिश्र ने बताया कि यह अनुष्ठान अगले तीन वर्षों तक जारी रहेगा। विगत 26 जनवरी 2017 को शनि का राशि परिवर्तन हुआ है, शनि वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु में प्रवेश कर चुके हैं इसलिए ये ढ़ाई वर्ष भारत देश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होने वाले हैं। इस बीच विधानसभा चुनाव का भी श्रीगणेश हो चुका है चुनावों में राष्ट्रवादी, न्यायसंगत, सन्यनिष्ठ ताकतों को विजयश्री मिले इसलिए शनि को प्रसन्न करने का उपक्रम किया जा रहा हैं। क्योंकि आने वाले ढाई वर्षों में भारत चहुमुंखी विकास करे, मान, प्रतिष्ठा बढ़े, देश की सुख, समृद्धि एवं उन्नति हो इस हेतु शनि की प्रसन्नता, अनकुलता आवश्यक है।
ज्योतिषाचार्य श्री मिश्र ने बताया कि आज के पूजन के मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ एडवोकेट सुमित्रा कपिल की प्रतिनिधि श्रीमती अर्पणा मौजूद रहीं, वहीं विभिन्न जिलों से अन्य भक्त भी पूजन में शामिल हुये। जिसमें मुख्य रूप से गोंडा से आये संजय कुमार गुप्ता, उमेश चन्द्र गुप्ता, पवन कुमार लखनऊ, सुनील कुमार सिंह, विष्णुप्रताप चौहान, सुनील कुमार यादव, कुसुम यादव, डॉ.आनंद गुप्ता, विमला गुप्ता फैजाबाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Report- Nitin Mishra

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *