यूपी में नौ जिलों के डीएम समेत कई आईएएस अफसरों के हुए तबादले

लखनऊ- यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ जिलों के डीएम का तबादला कर दिया है तो वही प्रदेश के कुल 16 आईएएस अफसरों के तबादले करके उन्हें नई तैनाती दे दी है. प्रशासन की तरफ से मेरठ, मुजफ्फरनगर, महोबा, सुल्तानपुर, झांसी, बिजनौर, बांदा, रामपुर और बस्ती के डीएम बदल दिए गए है.

अफसरों की पहले और अब की तैनाती-

1- कर्ण सिंह चौहान- जिलाधिकारी, झांसी- सचिव, मानवाधिकार आयोग।
2- जगत राज- जिलाधिकारी, बिजनौर- सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, संस्कृति निदेशालय।
3- अनिल ढींगरा- उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण- जिलाधिकारी, मेरठ।
4- दिव्य प्रकाश गिरी- अपर आबकारी आयुक्त, इलाहाबाद- जिलाधिकारी, बांदा।
5- समीर वर्मा- जिलाधिकारी, मेरठ- सचिव, गृह विभाग।
6- गौरी शंकर प्रियदर्शी- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर- सचिव, नगर विकास विभाग।
7- राम विशाल मिश्रा- जिलाधिकारी, महोबा- आयुक्त, चित्रकूट धाम मण्डल।
8- हरेंद्र वीर सिंह- जिलाधिकारी, सुल्तानपुर- आयुक्त, चकबन्दी।
9- मधेन्‍द्र बहादुर सिंह- जिलाधिकारी, बांदा- जिलाधिकारी, रामपुर।
10- शिव सहाय अवस्‍थी- जिलाधिकारी, रामपुर- जिलाधिकारी, झांसी।
11- सहदेव- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा- जिलाधिकारी महोबा।
12- संगीता ‌‌सिंह- विशेष सचिव, गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत विभाग एवं निदेशक- जिलाधिकारी, सुल्तानपुर।
13- राजीव शर्मा- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग- जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर।
14- अटल कुमार राय- अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा- ‌जिलाधिकारी, बिजनौर।
15- अरविंद कुमार सिंह- जिलाधिकारी, बस्ती- निदेशक, नेडा एवं विशेष सचिव, गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोत।
16- सुशील कुमार मौर्या- विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा- जिलाधिकारी, बस्ती।

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *