समाजवादी पार्टी ने जारी की नए जिलाध्यक्षो की सूची

samajwadi party new District president list
समाजवादी पार्टी में टिकट बटवारे के साथ ही नए जिला अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई है | कई जिलो के जिलाध्यक्ष को बदलकर नए जिलाध्यक्ष बनाये गए है | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीअखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेशअध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने 12 जनपदों की जिला/महानगर कार्यकारिणी उनके अध्यक्षों सहित भंग कर दी है| उनके स्थान पर नये जिलाध्यक्ष नामित किए गए है।
 जिन जनपदों की जिला कार्यकारिणी उनके अध्यक्षों सहित भंगकर उनके स्थान पर नये अध्यक्ष नामित हुये है वे है जनपद-बलिया जिला कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष श्रीआद्याशंकर यादव के स्थान पर जिलाअध्यक्ष श्री यशपाल सिंह, मऊ जनपद की जिला कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष श्रीशैलेन्द्र यादव के स्थान पर श्री धर्म प्रकाशयादव, जनपद सीतापुर अध्यक्ष श्री शमीम कौसर सहित जिला कार्यकारिणी के स्थान पर श्री छत्रपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष,जनपद बस्ती में अध्यक्ष श्री रवीन्द्र यादव सहित जिला कार्यकारिणी के स्थान पर श्री राजकपूर यादव जिलाध्यक्ष और जनपद बहराइच में अध्यक्ष श्री आनंद यादव सहित जिला कार्यकारिणी के स्थानपर जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नरायन यादव।
समाजवादी पार्टी की गोण्डा जिलाकार्यकारिणी अध्यक्ष सहित भंगकर उनके स्थान पर श्री महफूज खाॅ जिलाध्यक्ष होगे। जनपद बागपत जिला कार्यकारिणीअध्यक्ष श्री राजुद्दीन के स्थान पर डा0 सूरजपाल सिंह यादव, हापुड़ में जिलाअध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित जिला कार्यकारिणी के स्थान पर जिलाध्यक्ष श्री किशन सिंह तोमर, मुजफ्फरनगर में जिला कार्यकारिणी सहित जिला अध्यक्ष श्री इलम सिंह के स्थान पर जिलाध्यक्ष श्री श्यामलाल‘बच्ची सैनी‘ तथा जनपद महोबा में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री कॅुभकरण यादवके स्थान पर जिलाध्यक्ष श्री शोभालाल यादव जिलाध्यक्ष नामित किये गये है।  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जनपद अलीगढ़ की महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री बाबाफरीदी सहित भंगकर उनके स्थान पर श्री अज्जूइशहाक महानगर अध्यक्ष होगें और जनपद गाजियाबाद की महानगर कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष श्री राहुल चौधरी के स्थान पर श्री संजय यादव को महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है।
Report- Satyam Mishra

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *