बड़ा खुलासा: तो इस वजह से हुई श्रीदेवी की मौत !
श्रीदेवी की मौत के बाद उठ रहे तमाम सवालों पर काफी हद तक आज लगाम लग गयी है. श्रीदेवी की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है उसमें यह साफ-साफ लिखा है कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई है. इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि उन्होंने शराब का सेवन किया था क्योंकि उनके खून में अल्कोहल पाया गया है. तो इसके साथ ही कई सवाल फिर से खड़े हो गए हैं. गल्फ न्यूज के मुताबिक श्रीदेवी शराब के नशे में थी जिसकी वजह से वह बाथटब में गिर गई और उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ और बाथटब में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई. तो अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गौर करें तो उसमें मौत का कारण डूबने को बताया गया है. तो ऐसा भी हो सकता है कार्डियक अरेस्ट आने के बाद श्रीदेवी बाथटब मैं गिर गई हो और उनकी मौत हो गई हो.
SR
श्रीदेवी की मौत के समय उनके पति बोनी कपूर कमरे में ही थे और काफी देर बाद भी बाथरूम से न निकलने पर बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो श्रीदेवी बाथटब में में पड़ी हुई थी. जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसके पहले ही वह मर चुकी थी. तो इसके साथ ही कई सवालों के जवाब मिलना अभी भी बाकी है.वो वही दुबई पुलिस ने मामला सरकारी वकील को सौंपा. तो सवाल वह भी खड़ा होता है जब मौत प्रकृतिक हुई है तो सरकारी वकील को मामला सौपने का क्या मतलब है. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज देर रात भारत आएगा और बाकी कार्यक्रम कल संपन्न होंगे.




















