आज अपनी सेजल के साथ धमाल मचाने आ रहे है शाहरुख़ खान

shahrukh khan anushka sharma hab harry met sejal

रेड चिल्लीस एंटरटेन्मेंट की तरफ से बनी फिल्म जब हैरी में सेजल के साथ आज शाहरुख़ खान फिर से धमाल मचाने के लिए आ रहे है| इस फिल्म में शाहरुख़ खान हैरी के किरदार में है और उनका अनुष्का शर्मा सजल के किरदार में है| फिल्म के जानकारों का माने तो यह फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी और लोगो को पसंद आएगी पर देखने वाली बाद यह होगी कि क्या यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाती है की नहीं| वैसे इस फिल्म की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और कई जगह तो सीट भी फुल हो गयी है | इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है|

यह है जब हैरी में सेजल की कहानी

shahrukh khan anushka sharma hab harry met sejal

आइये आपको बताते है कि आखिर इस फिल्म में है क्या .. इस फिल्म के हैरी यानि शाहरुख़ खान यूरोप के एक टूअर गाइड के किरदार में है वह सिंगर बनना चाहते थे | इस फिल्म की सेजल यानि अनुष्का शर्मा गुजराती लड़की के किरदार में जो यूरोप में घूमने के लिए आई होती है|अनुष्का शर्मा की पहले ही सगाई हो चुकी है और यूरोप में उनकी सगाई की अंगूठी खो जाती है| अनुष्का शर्मा को वापस भारत लौटना होता है लेकिन वह बिना अंगूठी वापस नहीं आती है| वह अंगूठी ढूढ़ कर ही वापस आना चाहती है|  सेजल हैरी के साथ मिलकर अंगूठी ढूढती है |

shahrukh khan anushka sharma hab harry met sejal

इसी दौरान दोनों एक दूसरे को समझाने लगते है और सहज महसूस करने लगते है| फिर धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है| पर दोनों को खुद भी इसके बारे में पता नहीं चलता है| इस फिल्म में आपको हर तरह के सीन मिलेंगे| जिसमे आपको रोमांटिक , इमोशनल और कॉमेडी सीन भी  देखने को जरूर मिलेंगे | इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ा सस्पेंस है वह है सेजल का मंगेतर जिसके बारे में कोई राज नहीं खोला गया है पर अगर सूत्रों की माने तो वह रणवीर कपूर हो सकते है | अब यह तो फिल देखने के बाद ही पता चलेगा की इसमें कितनी सच्चाई है|

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *