होली का त्योहार बलिया के युवक के लिए बनी मौत की होली





holi

रंगों का पर्व होली जो पूरे देश के लोग हर्षोल्लास से मनाते है | पर बलिया के दो युवकों  के लिए या त्योहार आखिरी त्योहार साबित हुआ | होली के दिन सोमवार को  दो बालक घर से निकले तो थे होली का  आनंद लेने के लिए पर यह मजा उनकी सजा बन गया |  नगर पंचायत की पूर्व चैयरमेन मंजू शर्मा व चिकित्सक डां गौतम देव शर्मा का पुत्र   सन्नी शर्मा  निवासी कस्बा रेवती  अपने घर के पडौसी शिवमंगल चौरसिया के पुत्र रामबाबू उर्म 18 वर्ष   और साथ ही  चार अन्य लड़को के साथ  घाघरा मे स्नान करने गया था | पर नदी में स्नान करते समय उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और अचानक गहरे पानी मे  चले गए | गहरे पानी में जाते ही दोनों युवक डूबने लगे | साथियों ने बचाने की कोशिश की और  शोर भी मचाया पर उसका कोई फायदा नहीं ह्युआ और दोनों नदी में समा गए | 




उनका साथी  राजू  रेवती आकर  घर के लोगो को घटना की  जानकारी दी|  घटना की खबर  पूरे इलाके में फ़ैल गयी थी जिसके बाद  हजारो की संख्या मे  लोग पहुचने लगे |घटना की जानकारी जैसे ही थानाध्यक्ष  रेवती  को हुई वह भी मौके पर पहुँच गए | पुलिस ने  गोताखोरो की मदद से मृतक युवकों के शव की तलाश शुरू कर दी | तलाश करने के बाद एक युवक  राम बाबू का शव तो मिल गया पर सन्नी का शव नही मिल पाया |  इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया | होली कर त्योहार ख़ुशी के साथ आया पर गम देकर चला गया | वहां मौजूद लोगों ने परिवार का हौसला बढाया पर जिसका लाल चला गया हो उसकी हालत वही  समझ सकता है | जिस लाल को इतने दिनों तक प्यार से इतना बड़ा किया वही अब उनको छोड़ कर चला गया |
Report- Radheyshyam Pathak

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *