मधुमक्खियों ने छीना मां-बाप का इकलौता चिराग





bee

बलिया। वह अपने माँ -बाप का इकलौता चिराग था | उसे क्या पता था यह उसकी ज़िन्दगी का आखरी पल होगा | मामला बलिया के नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली  का है | यहाँ के अंतु कन्नौजिया का  का पुत्र अरविन्द बकरी चराने के लिए गया था। बकरी चराते चराते वह बरगद के पेड़ पर चढ़ गया | पर शायद उसे नहीं पता था कि यह पेड़ उसकी जिंदगी ले लेगा | पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था | जो अरविन्द ने नहीं देखा था |  अचानक मधुमक्खियों ने अरविन्द पर हमला बोल दिया  जिससे  बाद वह असंतुलित होकर  पेड़ से नीचे गिर गया | गिरने के बाद अरविन्द  गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों  ने  घायल अरविन्द को बक्सर (बिहार) स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए और देर रात को उसकी मौत हो गयी। अरविन्द अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था और वह अब उनको छोड़कर इस दुनिया से जा चुका हैं |

Report- Radheyshyam Pathak

loading…


और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *