शिमला: इस गुड़िया की आवाज कोई तो सुने

rape from girl in modaha faizabad

हिमांचल प्रदेश – शिमला के कोटखाई में 4 जुलाई को जो घटना हुई उसने मानवता को शर्मसार कर दिया | 10वी में पढ़ने वाली 16 साल की गुडिया को लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ 6  लोगों ने जंगल में ले जाकर निर्मम तरीके से दुष्कर्म  किया फिर उसकी हत्या कर दी| पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद शव को बरामद किया| पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आरोपियों में से एक की जेल में ही हत्या कर दी गयी| हत्या के बाद लोगो का गुस्सा भड़क गया | लोगो का आरोप है पुलिस सही तरह से कार्यवाही नहीं कर रही है|
आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने में भी आगजनी की और कई गाड़ियों में आग भी लगायी | इस घटना के बाद से ही शिमला के लोगो में काफी आक्रोश है और वह धरातल पर भी दिख रहा है| शिमला में कई जगह इस घटना को लेकर प्रदर्शन हुए| हालाँकि सरकार ने इस मामले की सीबीआई जाँच कराने की घोषणा कर दी है फिर भी लोगो का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है |

क्या है पूरा मामला

शिमला की गुडिया 4 जुलाई को स्कूल से घर जा रही थी| वह नई-नई आई थी और ज्यादा लोगो को नहीं जानती थी | तभी उसे राजू मिला, राजू को वो थोडा जानती थी जिससे वह उसकी गाड़ी बैठ गयी | आरोपी राजू ने उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसने अपने साथियों को भी बुला लिया जिसके बाद 6 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया | दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी| जैसे ही शांत सी रहने वाली घाटी में यह खबर फैली लोगो में आक्रोश बढ़ गया जिसके बाद सरकार ने इस मामले में सीबीआई जाँच करवाने का फैसला किया है|
पीड़ित के घर वालों का कहना है कि गुडिया को इंसाफ मिलाना चाहिए और उसके लिए जो भी करना पड़ेगा वो करेंगे|

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *