यूपी चुनाव में दंगे बने मुद्दा , लूट के बंटवारे को लेकर हुआ सपा में बवाल , बसपा सरकार बनने पर लेंगे एक एक पैसे का हिसाब




satish chandra mishra statement beekapur faizabad
 यूपी चुनाव 2017 में अब दंगे मुद्दा बन गए है |  लिहाजा गुरुवार को फैजाबाद जिले की मिल्कीपुर विधानसभा में भाषण देते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंन्द्र मिश्र ने कहा कि सपा शासन काल में 500 दंगे हो चुके है जबकि बसपा के शासन में एक भी दंगे नही हुए| आंकड़े देने के बाद अब बारी दंगो के कारण गिनाने की थी लिहाजा उन्होंने आगे कहा  दंगे होते नहीं कराये जाते है और दंगा सपा और  भाजपा मिलकर करवाते है| ये दोनों पार्टियाँ लाशों पर चल कर राजनीति करते है| सतीश मिश्रा ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के जरिये सीधे -सीधे पूरी समाजवादी पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया |




उन्होंने कहा कि जब कोई प्रदेश में गुंडागर्दी करे तो समझ लीजिये वो सपा का नेता या कार्यकर्त्ता ही होगा| अब नेता और कार्यकर्ता पर हमले के बाद सपा के बिग बॉस की बारी थी लिहाजा अखिलेश यादव पर निशाना साधा  और कहा जो बेटा बाप का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा| साइकिल के टुकड़े टुकड़े हो चुके है| लूट के बटवारे को लेकर परिवार में विवाद हुआ था| सरकार बनने पर बसपा एक एक पैसे का हिसाब लेगी|  सपा पर हमले के बाद बसपा नेता ने भाजपा पर निशाना साधा कहा भाजपा झूठ बोलने में विश्व में नंबर वन है| जब जब चुनाव आता है तो भाजपा को राम याद आते है,जब इनकी सरकार थी तो क्यों नहीं मंदिर बनाया जो भगवान राम का नही हुआ वो जनता का क्या होगा|

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *