उन्नाव में वरमाला के बाद दुल्हन की मौत





marriage

उन्नाव – शादी की खुशियों उस वक़्त मातम में बदल गयी जब पता चला की दुल्हन की मौत हो गयी हैं | मामला उत्तर प्रदेश के उन्नव का हैं जहाँ वरमाला के बाद दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी | देर रात जब वरमाला ख़त्म हुई और दुल्हन अपने कमरे में चली गयी | कुछ देर बाद जब लोग दुल्हन के कमरे में गए तो  दुल्हन मृत मिली | जिसके बाद शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी | दुल्हे ने दुल्हन के परिजनों पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया हैं | उन्नाव के गंगाघाट थाने क्षेत्र जुराखन खेड़ा गांव  का मामला हैं | लोगों को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा हैं की आखिर यह सब क्या हो गया | सच अब पुलिस जाँच के बाद ही सामने आएगा |




और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *