साहब माफिया है हम और हमारी ही चलेगी -अजय सिपाही





Ajay Sipahi ambedkarnagar broken lalji verma cars

उत्तर प्रदेश में जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है प्रत्याशियों की दबंगई भी सामने आने लगी है | ताजा मामला यूपी के अम्बेडकरनगर का है देश में भले ही अभी हल्की -हल्की ठंड बची हो पर अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गयी है की अब यह आम लोगो को भी झुलसाने लगी  है | हम बताते है कि आखिर यहाँ इतनी गर्मी क्यों बढ़ गयी है | गर्मी बढ़ने का कारण है यहाँ के प्रत्याशी , जहाँ एक तरफ बसपा से पूर्व  मंत्री लालजी वर्मा मैदान में है तो वही दूसरी तरफ  पीस पार्टी और निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में  माफिया अजय सिंह सिपाही मैदान में है| दोनों में एक दूसरे को लेकर वर्चस्व की जंग भी चल रही है | जाहिर सी बात बात है जब दो ताकतवर लोग भिड़ेंगे तो गर्मी बढ़ना लाजमी ही है |




मामला कुछ ऐसा है महरुवा थाना क्षेत्र के हीडी पकड़िया गाँव  में अजय सिपाही की नुक्कड़ सभा चल रही थी और इतने में लालजी वर्मा के समर्थक भी उसी गांव में वोट मांगने पहुच गए और फिर दोनों आमने सामने हो गए बात विवाद हो गया| तो फिर क्या था दबंग अजय सिपाही के समर्थको ने बसपा प्रत्याशी के समर्थको पर हमला बोल दिया और उनकी कई गाड़िया भी तोड़ दी जिससे मामला बढ़ गया और बाद में आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जिया उड़ाते हुए सिपाही अपने समर्थको के साथ महरुआ चौराहे पर जाम लगा दिया|

broken car by ajay sipahi

जिसके कई घंटो तक अराजकता का माहौल बना रहा | जब पुलिस ने  माफिया जी को समझाने की कोशिश की तो माफिया अजय सिपाही पुलिस पर ही निष्पक्ष  कार्यवाही ना करने का आरोप लगाने लगे  और  इतने पर ही नहीं रुके अजय सिपाही पुलिस को  मर्यादा और  लोकतंत्र  का पाठ  पढ़ाने लगे | अब हो सकता है माफिया जी का अपना अलग ही मर्यादा और  लोकतंत्र हो | फिर माफिया जी अपने विरोधियों पर आरोप लगाने लगे और  कहाँ की वह लोग गुंडई कर रहे है और धमकी दे रहे है | अब भला किसकी इतनी हिम्मत जो माफिया को ही धमकी देने लगे जो खुद दुसरों को धमकी देते हो | दुबारा फिर से पुलिस को नसीहत देते हुए माफिया जी ने कहाँ कि लोकतंत्र का गुंडा जनता होती है प्रशासन नहीं होता | हालाँकि काफी मान मनौवल के बाद प्रशासन को सफलता मिली और  जाम खुल सका|  यह वही प्रशासन है जिसमे आम जनता के लिए सारे कानून है पर माफिया और दबंगों के सामने बौना साबित होता है |

Report- Syed Shabi Abbas

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *