मुख्यमंत्री की पत्नी सुरक्षित नहीं तो बाकी महिलायें कैसे सुरक्षित होंगी- केशव प्रसाद मौर्या





keshav prasad maurya attack on akhilesh yadav for dimple yadav ambedkarnagar

अम्बेडकर नगर के टांडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी  संजू देवी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी गुंडा गर्दी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और विकास से युक्त उत्तर प्रदेश बनाना चाहती है | उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश आज अगर पिछड़ा है तो यह सपा और बसपा के कारण है | लोगों को 27 फरवरी को भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वाहन करते हुए कहाकि सपा और बसपा के कारण जो प्रदेश की हालत है, अगर इससे मुक्ति चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें | उन्होंने कहाकि पिछले 14 साल में जो भ्रष्टाचार सपा और बसपा ने किया है, भाजपा की सरकार आई तो सबकी जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाएगा |


महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए केशव मौर्य ने सीधे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहाकि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी सुरक्षित नहीं है तो बाकी महिलायें इस सरकार में कैसे सुरक्षित होंगी | उन्होंने कहाकि महिलाओं की सुरक्षा, गरीबों के जीवन में खुशहाली, नवजवानों के लिए रोजगार के अवसर, किसानों के लिए संसाधन ये सब भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी और शपथ लेने के बाद प्रदेश में दहशत गर्दी नहीं होगी, अमन चैन का शासन होगा | उन्होंने कहाकि महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल, किसानों के कर्ज माफ़, बिना ब्याज के किसानों को कर्ज, स्नातक तक की मुफ्तशिक्षा की व्यवस्था की जायेगी और जानवरों के बध शाला को समाप्त किया जाएगा |

Report- Syed Shabi Abbas

 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *