बहुत देर कर दी हुजूर आते आते – मनोज तिवारी
अम्बेडकरनगर- बहुत देर कर दी हुजूर आते आते जी हां यह लाइन तो तवायफ फिल्म की है पर सांसद और गायक मनोज तिवारी पर एकदम सही बैठती है | हुआ कुछ ऐसा की मनोज तिवारी आज अम्बेडकरनगर के कटेहरी में जनता को संबोधित करने आने वाले थे पर सांसद जी निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंचे | जिसकी वजह से भोजपुरिया स्टार व भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी कटेहरी विधानसभा की जनता को अपना समय, नहीं दे पाए और मंच पर पहुँचने के महज पांच मिनट बाद ही वापस अपने उड़नखटोले में बैठ कर उड़ गए |मनोज तिवारी के पहुचने पर लोगो के मुहं से निकल ही पड़ा बहुत देर कर दी हुजूर आते आते |
वैसे जो लोग मनोज तिवारी का इंतजार नहीं कर सके वह इनके आने से पहले ही चले गए | हालाँकि की मौजूद लोगों को मनोज तिवारी का इतने इंतजार के बाद आते ही तुरंत चले जाना अखर गया और लोगों में खासी नाराजगी दिखी |
Report- Syed Shabi Abbas