नाबालिक से होता रहा बलात्कार पे बलात्कार फिर हुई वह गर्भवती





rape with minor girl

गोंडा – वह मासूम थी , उसे अभी दुनियादारी के बारे में ठीक से  पता भी नहीं  था | उसने अभी दुनिया भी ठीक से नहीं देखी थी पर इस छोटी से उम्र में उसके साथ होता था बलात्कार पे बलात्कार जिसके बाद वो हो गयी गर्भवती | उसे शायद इसका पता भी नहीं रहा होगा की कुछ ऐसा भी हो जाएगा|  जी हां आपने जो पढ़ा वो सब सच है| मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है| यहाँ एक नाबालिग के साथ होता रहा बलात्कार पे बलात्कार और एक दिन पता चला वो गर्भवती हो गयी है| मामला गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गॉव छावनी सरकार का  है|




किशोरी के साथ रेप करने वाला भी खुद नाबालिग है| पुलिस ने रेप करने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग  किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज दिया है| जिस उम्र में लोग अपना भविष्य बनाते है उस उम्र में नाबालिग बालिका के साथ हुई ऐसी घटना हर किसी के लिए सबब है| हर किसी को अपने बच्चे को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है| चाहे वो लड़का हो या लड़की| इस तरह की घटना जिसके साथ होती है वह भी किसी की बेटी होती है और करने वाला किसी का बेटा | इसीलिए यह जरुरी है कि हम अपने बच्चों पर निगाह रखे | एक छोटी सी सावधानी आपके बच्चे का भविष्य बर्बाद होने से बचा सकती हैं|

Report- Vishal Singh   

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *