टोलप्लाजा पर बसपा नेता की गुंडई





Baspa leader jai karan verma vandalizing on toll plaza faizabad

 

फैज़ाबाद में बीएसपी नेता और उनके गुर्गों की गुंडई कैमरे में कैद हुई है। रौनाही थाने से कुछ दूरी पर बने टोलप्लाजा पर टोल टैक्स न देने के लिए बीएसपी के जोनल कोर्डिनेटर जय करन वर्मा ने अपने गुंडों के साथ टोल प्लाज़ा पर जमकर गुंडई की। टोलकर्मियों को केबिन में घुस कर पीटा। लोहे की रॉड लेकर टोलकर्मियों को जानलेवा हमला किया। टोलकर्मी अपने को बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ते नजर आये। बसपा जोनल कोर्डिनेटर जय करन वर्मा ने टोलप्लाजा पर इस कदर गुंडई की कि वहां पर लोग दहशत में आ गये। यह सारी घटना थाने से कुछ दूरी पर घटी लेकिन पुलिस घंटो नदारत दिखी।




फैज़ाबाद के रौनाही थाने से कुछ दूरी पर बने टोल प्लाजा पर बीएसपी जोनल कोर्डिनेटर जय करन वर्मा की गुंडा गर्दी का वीडियों सामने आया है। जय करन वर्मा अपने काफिले को बिना टोल टैक्स दिए टोल से गुजरना चाहते थे। टोलकर्मी की खता बस इतनी थी की वह बसपा जोनल कोर्डिनेटर से टोल टैक्स मांग बैठा। यह बात बसपा कोर्डिनेटर जय करन वर्मा को अखर गई और वह गाड़ी से उतर कर सीधे केबिन में पहुचे और टैक्स काउंटर पर बैठे टोलकर्मी को पीट दिया। बसपा जोनल कोर्डिनेटर कानून को अपने हाथ में लेते हुए खुली गुंडई पर उतर आये और टोल प्लाजा पर जम कर दहशत फैलाई। जो जहाँ मिला उसे पीटा। टोलकर्मी अपने को बचाने के लिए सड़को पर दौड़ते नजर आये। बसपा जोनल कोर्डिनेटर जय करन वर्मा और उनके गुण्डे हाथ में लोहे की रॉड लिए काफी समय तक टोलप्लाजा पर उपद्रव करते रहे। उस दौरान जो लोग वह पर खड़े थे वह सभी दहशत में रहे। खास बात यह रही की टोलप्लाजा से रौनाही थाना कुछ दूरी पर है। टोलप्लाजा के मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस घटना के कई घंटो बाद नजर आई। 

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *