अराजक तत्वो ने मचाया तांडव, पुलिस रही नदारद





ambedkarnagar dabango ka utpat police missing

यूँ तो डायल  100 को लेकर बहुत बड़े – बड़े  दावे होते है लेकिन अम्बेडकरनगर में अराजकतत्वों  ने जिस तह तांडव मचाया उससे डायल 100 के साथ साथ अम्बेडकरनगर पुलिस विश्वसनियता पर भी  सवाल खड़े हो गए | अम्बेडकरनगर पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालो के घेरे में आ गयी है| घटना के घंटो बाद पहुची स्थानीय  पुलिस और डायल  100  पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है| थाने से कुछ ही दूरी पर जो कुछ  हुआ वह शायद नही होता  अगर  पुलिस समय से पहुँच जाती | इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जिंगना  गाँव  में कुछ अराजक तत्वो ने जबरदस्त तांडव किया और पुलिस को पहुचने में घंटो लग गया | मामूली विवाद के बाद अराजक तत्वो द्वारा जो नंगा नाच किया गया चारो तरफ ऑफर तफरी का माहौल रहा बना रहा | लोग भयभीत होकर इधर उधर भाग रहे थे  लेकिन कुछ उपद्रवियों ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते जो जहाँ मिला उसे वही पीटते नजर आये और कानून का उनके अंदर जरा भी खौफ नजर  नही आया | कानून के साथ उन्होंने जबरदस्त नंगा नाच किया|

ambedkarnagar dabango ka utpat police missing




कई बाइकों एवं ट्रैक्टरों को क्षति ग्रस्त कर दिया गया और दुकानों में लूट पाट भी किया गया | लोग डायल 100 को फोन करते रहे लेकिन वे भी समय से नही पहुचे और स्थानीय  पुलिस की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रही है| क्यूंकि पुलिस घटना के कई घंटो बाद पहुची| बाद में देर शाम तक सैकड़ो की संख्या में लोग थाने के अंदर पहुच कर अपना एफआईआर की तहरीर दिए और थाने का घेराव भी  किया गया | जनमानस के साथ साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष के छोटे भाई और भतीजे को भी बुरी तरह से पिटा  गया है और तो और एक विद्यालय में भी घुसकर अराजक तत्वो ने जमकर तांडव किया शिक्षिका को भी नही बक्शा गया | अम्बेडकरनगर में हुई इस घटना से कई सवाल खड़े होते है | आखिर प्रदेश में किसका राज है पुलिस का या अराजक तत्वों का ?

Report- Syed Shabi Abbas

[embedyt] http://www.youtube.com/watch?v=7uh9OcMVX64[/embedyt]

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *