यहाँ शुरू हुआ EVM के खिलाफ प्रदर्शन , यह है वजह





protest against evm

फैजाबाद में ईवीएम के विरोध में और बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग को लेकर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है | प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ईवीएम के जरिये इस बार के चुनाव में गडबडी की गयी है|अगर मांगें नहीं मानी गयी तो ये आन्दोलन और भी उग्र होगा | सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में राष्ट्रीय मूल निवासी मंच द्वारा आयोजित में ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव करने की मांग की गयी है| धरने में पुरुषो के साथ ही साथ महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया|




प्रदर्शनकारियों  का आरोप है कि ईवीएम विश्वनीय नहीं है | अपने मनपसंद प्रत्याशी  के वोट देने के बाद इस बात का भरोषा नहीं रहता कि वोट उसी को मिला है या नहीं | प्रदर्शन करने वालों  का आरोप है कि ईवीएम के जरिये देश दो पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के आलावा और सभी क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है और मतदान के संबैधानिक अधिकार को आम जनता से छीना जा रहा है | जिसके लिए लडाई जारी रहेगी| ईवीएम के विरोध में देश ब्यापी आन्दोलन शुरू हो चुका है और इस पर भी बात न मानी गयी तो आन्दोलन का स्वरूप और भी उग्र होगा | प्रदर्शनकारियों की माने तो अभी तीन दिवसीय धरना किया जा रहा है यदि हमारी मांगें नहीं मानी गयी तो चक्का जाम और ट्रेन रोकने का काम भी किया जाएगा |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *