लेखपालो की भर्ती के खिलाफ याचिका , डबल बेंच करेगी सुनवाई





Petition against lekhpal joining

उत्तर प्रदेश के वाराणसी व गाजीपुर मे विगत महीनो की गयी लेखपालो की भर्ती के खिलाफ हाईकोर्ट मे अलग अलग याचिकाएं दायर कर चुनौती दी गयी है | हाईकोर्ट के एकल जज ने दो अलग अलग दिए फैसलो के द्वारा इन भर्तियो को सही करार दिया है | परन्तु भर्ती मे असफल अभ्यर्थियो ने अब दोनो जिलो की लेखपाल भर्ती को दो जजो के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी है | चीफ जस्टिस डी बी भोसले व जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने स्थाई अधिवक्ता रामानंद पान्डेय से इन दोनो भर्तियो को लेकर उठाए गये सवालो पर जरूरी जानकारी माँगी है तथा चयनितो मे से कुछ को नोटिस जारी कर उनका भी पक्ष जानना चाहा है |




असफल अभ्यर्थियो का कहना है कि आरक्षण नियमो का सही तरीके से पालन नही किया गया है | वाराणसी मे तो चयनितो की दो बार लिस्ट जारी की गयी है | पहली लिस्ट मे चयनितो को दूसरी लिस्ट मे गायब कर दिया गया है | आरक्षण के नाम पर सामान्य वर्गो के छात्रो के अधिकारो का हनन किया गया है | हाईकोर्ट असफल अभ्यर्थियो की अपीलो पर सोमवार 13 फरवरी को सुनवाई करेगी |

और भी ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *